Friday, January 1

Raaz

गहरा राज़ 


अफसानों से सार है बंधा ,

लम्हों से इंतज़ार हैं बंधा ;

हर पहर ढूंढ़ता है एक दास्ताँ , 

जिससे जीवन का भाव है बंधा || 


शब्दों से गहरा, करीबी रिश्तों का प्यार है बंधा ,

उमीदों की डोर से रिश्ते  का  व्यवहार है बंधा ;

वक्त के पेहेर से उलझा , दोस्ती का प्रमाण  है बंधा ,

जो शब्दों के सन्दर्भ से ना डगमगाये , उसी रिश्ते में संस्कार है बंधा || 

The Power of Spoken Words

लफ्ज़ की लफ्ज़ से गुफ्तगू 

इतराते हुए सर का ताज हूँ मैं, 
बनते हुए रिश्तों की बुनियाद हूँ मैं। ... 

जाने कितने ही ज़ख्मों का इलाज हूँ में ,
गौर से जानो तो , दिल का सच्चा हमराज़ हूँ मैं ;

ना किसी बोली , ना कोई कीमत , 
ना समय , ना किसी तिजोरी का गुलाम हूँ मैं ;

लग जाऊं तो तीर ,
मिट जाऊं तो प्यार ,
रुक जाऊं तो होशियार ,
सहम जाऊं तो वफादार ;

बनते बिगड़ते हर रिश्ते का नकाब हूँ मैं,
इतराते हुए सर का ताज हूँ मैं ;

New Year


ज़िंदगी की पुस्तका में एक नया पना जुड़ रहा है ,

सुन्हेरे खाबों को सजाने का नवीन अफसर बन रहा है ;

गुज़रे बरस की ठोकरों से हँस कर निकल आने का इनाम मिल रहा है ,

आज फिर से सभी को खिलखिलाने का मौका सज रहा है ;

जीते जीते तो कई बरस बीत गए ,

आते वर्ष ज़िंदगी को खुल के जी जाने का संदेसा बंध रहा है ;

इकीसवीं सदी के अद्भुद रंगों वाकिफ होने का समा बन रहा है ,

आने वाले सुनहरे पलों के स्वागत में हर गुल खिल रहा है ;

एक नया गुलिस्तां बन रहा है ,

एक हसीं गुलिस्तां बन रहा है ;


नव वर्ष की शुभ कामनायें || 

Welcome 2021!


 

Sunday, March 31

Koshish

कोशिश



कोशिश हर पल को कुशाल बनाने की
ज़िंदगी के हर लम्हें को खुल कर जी जाने की

निति एवं नियमो के अन्धकार को मिटने की
सरहदों के बंधन से मुक्त हो जाने की

विरासत में मिले रिश्तों को लहू के कण कण से निभाने की
दोस्ती के नाम पर नबनाये नवीन बंधनो दिल से जी जाने की

कोशिश हर पल को कुशाल बनाने की
ज़िंदगी के हर लम्हें को खुल कर जी जाने की

किसी की मुस्कान की खातिर अपने वचनो को सजाने की
हर गहरे जख्म को मीठी वाणी से भर जाने की

प्रकृति से मिले हर तोहफ़े को बचाने की
कुदरत के अनमोल ख़ज़ाने को कुदरत को ही लौटा जाने की

कोशिश हर पल को कुशाल बनाने की
ज़िंदगी के हर लम्हें को खुल कर जी जाने की

पत्थरों की इस दुनिया में इंसांन बने रह जाने की
इंसानो के इस मेले में इंसानियत लौटा जाने की
 

कोशिश हर पल को कुशाल बनाने की
ज़िंदगी के हर लम्हें को खुल कर जी जाने की

 

Sunday, April 9

माँ 
 
जिसके वर्णन को शब्दों में बांधना नामुम्किन सा हो ,
जिसका ह्रिदय समुद्र से भी गहरा सा हो ;
जीवन की दाता जग जाननी है वोह ,
 रिश्तों की दुनिया की एक आनोखी पहेली है वोह ;

लहू के कण कण की संचालिका है जो,
शिष्टाचार एवं सद्गुणों की शिक्षिका है वोह ;
हर दर्द की दवा जानती चिकित्सिका भी है वोह,
ज़िंदगी के हर सुनहरा पल की रचियता है माँ ;

नये पुराने जीवन के सभी अनुभवों का ग्रन्थ है माँ,
घोर अन्धकार में भी साथ न छोड़ने वाली परछाई है माँ ;

जीवन के हर मोड़ पर खड़ी, एक सहेली है माँ ,
रिश्तों की दुनिया की ऐसी अद्भुद पहेली है माँ ;
रिश्तों की दुनिया की एक अद्भुद पहेली है माँ || 



 


 

Friday, December 30

 
 

 
 
A day of Independence...
 
True, it is on 15th of August when few live souls in the country feel emotional; and for the rest it is a day off in their calendars. 
Thus, it is for all to understand the meaning of Independence. Not only, on the day that has historical significance but we must all celebrate, each day of Independence.
 
Each breath of freedom thank those stalwarts, who lived to bestow life to their Nation.
Independent is the Nation with: sacrifice of the martyrs, battles of blood & determination.
Today Independence is being called once again…
And this time it’s purely for the eternal soul;
It’s not the war of land, it not the war of sword; not for kingdom neither for the throne;
United is this movement to bring geographies close; motive is to endow independence to the soul;
Tied for years to the wishes of the Master (the Body); I (the Soul) am now lost in this corporeal;
Heaven is my home, might is my stature; but I still have no connection with either;
Hoping for few moments of freedom this Independence!! Freedom to the intellect, mind and  the soul.
Independence is being called; Independence is being called again,
And this time it’s purely for the eternal soul.
 
 
 
 
 

Thank you 2021 for all that you offered

Thank you!! 2021 for all you offered 👏 Thank you 2021 for all you proffered,  Inspite challenges, we became stronger; Vaccine unlocked the ...